कासगंज: गंगा दशहरा को लेकर एसपी ने कछला और लहरा गंगा घाट का किया निरीक्षण, जारी किए दिशा-निर्देश
कासगंज के एसपी ओ.पी. सिंह ने आगामी गंगा दशहरा पर्व को लेकर थाना सोरों क्षेत्र के कछला गंगा घाट और लहरा गंगा घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, लाइटिंग, पेयजल, पार्किंग और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।