मुगलसराय: पुलिस महानिरीक्षक मोहित गुप्ता ने पुलिस लाइन में जनपद में कानून व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत की समीक्षा बैठक
शुक्रवार शाम पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी मोहित गुप्ता द्वारा चंदौली जनपद के एसपी सहित पुलिस के सभी अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन में बैठक की गई। इस दौरान अपराध नियंत्रण आगामी त्यौहार पर सुरक्षा,ऑपरेशन त्रिनेट के तहत अपराधियों को सजा दिलाने,वाहनों की चेकिंग,महिलाओं व बालिकाओं की शिकायतों का निस्तारण आदि के बारे में निर्देशित किया गया।