लातेहार: महिला का आरोप, वंशावली बदलकर बेची ज़मीन, उपायुक्त को दिया आवेदन
लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के ग्राम दुन्दु निवासी लक्ष्मी देवी ने मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे उपायुक्त लातेहार को आवेदन देकर ग्राम करकट स्थित पुश्तैनी जमीन को फर्जी वंशावली तैयार कर बेचने का गंभीर आरोप लगाया है।