महरौनी: सैदपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आई किशोरी की मौत के मामले में परिजनों ने आर्थिक सहायता की मांग की, वीडियो आया सामने
रविवार सुबह करीबन 11:00 से एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सैदपुर में एक दिन पूर्व आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मृत हुई किशोरी की मौत के मामले में परिवारियों बताया कि मृतका के माता-पिता आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बाहर रहकर मजदूरी का काम करते हैं। उन्होंने उक्त घटना के मामले में प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।