महोबा: कुलपहाड़ में एसडीओ का विवादित ऑडियो वायरल, भाजपा नेता पर अभद्र टिप्पणी से मचा बवाल, डीएम-एसपी से की गई शिकायत
Mahoba, Mahoba | Apr 30, 2026 कुलपहाड़ में विद्युत विभाग के एसडीओ प्रदीप कुमार का एक विवादित ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें भाजपा नेता विनोद राजपूत के लिए अभद्र भाषा और पार्टी नेताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी सुनाई दे रही है। ऑडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में आक्रोश है। भाजपा नेता ने डीएम और एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी।