खरीक: गंदा पानी बहाने के विवाद में मां-बेटे की पिटाई, बेटा भागलपुर रेफर
खरीक थाना क्षेत्र के चोरहर गांव में घर के आगे गंदा पानी बहाने के विवाद में पड़ोसियों ने मां-बेटे के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घायल सोनी देवी और उनके पुत्र बिट्टू कुमार को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया, जहां से बिट्टू की गंभीर हालत को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया।