शेखपुरा में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन।
शेखपुरा में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा भव्य “तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया गया। जिला समाहरणालय से चांदनी चौक, कटरा चौक होते हुए सदर अस्पताल शेखपुरा जाकर सम्पन्न हुई।
इस तिरंगा यात्रा में डीएम शेखर आनंद,ADM लखींद्र पासवान,DDC राकेश कुमार,धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं कर्मी, स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राएँ, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, सैकड़ों की संख्या में आमजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
#HarGharTiranga #sheikhpura
#CMOBihar