चंदौसी: चंदौसी के सिम्स स्कूल में यातायात प्रभारी जगरोशन के निर्देशन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, छात्र-छात्राएं रहे उपस्थित
चंदौसी के सिम्स कॉलेज में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे यातायात पुलिस की ओर से यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यातायात प्रभारी जगरोशन सिंह के निर्देशन में पुलिसकर्मियों ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया।