पीलीभीत: कबीरगंज बल फार्म पशुशाला से बाघ ने खींच ले गया मवेशी, खेत में मिला अधखाया शव
हजारा थाना क्षेत्र में बाघ को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल तीन जून को शांतिनगर की रहने वाली महिला की बाघ के हमले में मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार गुरुवार की मध्यरात्रि बाघ ने कबीरगंज के बल फार्म के रहने वाले दलबीर सिंह की पशुशाला से पशु को उठा ले गया। गुरुवार को मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। खेत में अधखाया शव पड़ा मिला।