पीलीभीत: धनाराघट शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने आवागमन हुआ प्रभावित, पक्का पुल निर्माण न होने से लोग परेशान #jansamasya
पीलीभीत के थाना हजारा क्षेत्र में जाने के लिए धनाराघट शारदा नदी पर बने पेंटून पुल के रास्ते से लोगों का तहसील व जिला मुख्यालय आना जाना रहता है। नदी का जलस्तर बढ़ने से चार पहिया वाहन आवागमन प्रभावित हो जाता है। पेंटून पुल के आगे हजारा नाले में पानी बढ़ जाने से लोग परेशान हैं। पिछले काफी वर्षों से लोग पक्के पुल की मांग कर रहे है।