बिजनौर: बिजनौर के अंबेडकर छात्रावास में डीएम की देखरेख में नि:शुल्क दिव्यांग कोचिंग सेंटर का हुआ शुभारंभ
Bijnor, Bijnor | Aug 1, 2024 बिजनौर में आज अंबेडकर छात्रावास में जिलाधिकारी की देखरेख में निशुल्क दिव्यांग कोचिंग सेंटर का आयोजन किया गया है। बिजनौर जिले में दिव्यांग बच्चों की बढ़ती संख्या को देखकर डीएम ने पहल की है। ताकि सभी दिव्यांग बच्चे पढ़ लिख कर आत्मनिर्भर बने और सरकारी नौकरी पाकर अपना जीवन यापन करते रहें। और किसी पर बोझ ना बने इस मौके पर अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।