पिंड्रा: फूलपुर में अवैध पिस्टल से युवक ने पुलिस पर की फायरिंग, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
वाराणसी के फूलपुर में पुलिस ने अवैध असलहे के साथ अनिकेत सिंह नामक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि एक युवक अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा है। पुलिस उसे पकड़ने गई, तो उसने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक परिक्रमा दर्ज के उसे जेल भेज दिया गया है।