टीकमगढ़: पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार: लोकायुक्त ने पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत किया मामला दर्ज
टीकमगढ़ में सागर लोकायुक्त टीम ने पटवारी अजय सूत्रकार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए कल दिन मंगलवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई ग्राम गोपालपुर-कारी हल्के में हुई थी। लोकायुक्त अधिकारियों ने कहा की पटवारी अजय सूत्रकार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।