बांसगांव: गगहा थाना क्षेत्र के ताल देवन्ना में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौके पर पहुंची पुलिस
गगहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा ताल देवन्ना में 26 वर्षीय रोहित हरिजन बीती रात को घर के कमरे में अंदर से कुंडी लगा कर सोया था। सुबह जब वह बाहर नहीं निकला तब गांव वालों ने गगहा थाने पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो देखा कि रोहित ने छत के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।