अमरोहा: लालू नगला पुलिस चौकी के पास गेस्ट हाउस में चल रहा सेक्स रैकेट, पुलिस को नहीं भनक, दलाल 2 घंटे का ₹1000 चार्ज
Amroha, Amroha | Jan 25, 2025 कांठ रोड पर स्थित लालू नगला पुलिस चौकी के पास एक गेस्ट हाउस में काफी लंबे समय से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। हैरानी की बात तो यह है कि गेस्ट हाउस लालू नंगला पुलिस चौकी से बेहद करीब है। इसके बावजूद पुलिस को कानों-कान इस रैकेट की भनक तक नहीं लगी। जानकारी के अनुसार इस रैकेट में 2 स्थानीय निवासियों का ही हाथ है। वो ऑन कॉल ग्राहकों से बात करते हैं।