शाहजहांपुर: कांग्रेस पार्टी के टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर संविधान बचाओ रैली को लेकर आयोजित हुई प्रेस वार्ता
दरअसल आज कांग्रेस पार्टी के टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने 9 मई को संविधान बचाओ रैली के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 9 मई को एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल होंगे। इस दौरान एक संविधान बचाओ रैली भी निकाली जाएगी।