घाटोल: ओडवाडिया में जैव-विविधता दिवस पर आयोजित हुआ सामुदायिक कार्यक्रम
घाटोल उपखण्ड के ओडवाडिया मे अंतर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस 2026 के अवसर पर ब्लॉक घाटोल के ग्राम ओडवाडिया में श वाग्धारा एवं कृषि एवं आदिवासी स्वराज संगठन के संयुक्त तत्वावधान में “आदिवासी पारंपरिक ज्ञान और प्रकृति संरक्षण पर संवाद” विषयक सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे।