कांके: हिनू स्थित ईडी दफ्तर में बढ़ाई गई सुरक्षा, सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ करेगी ईडी
Kanke, Ranchi | Jan 31, 2024 रांची के हिनू स्थित ईडी ऑफिस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आज ईडी सीएम हेमंत सोरेन से जमीन घोटाले मामले में पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों हुई पूछताछ के दौरान जेएमएम कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया था, जिसको देखते हुए ईडी दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।