शिवपुरी: सिरसौद गांव से दो भैंसे लापता, पशुपालक ने अमोला थाने में शिकायत दर्ज कराई
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसौद गांव से दो भैंसों के लापता होने का मामला सामने आया है। भैंस मालिक गोविंद परिहार ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अमोला थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायती आवेदन में फरियादी ने बताया कि हर दिन की तरह उसकी दोनों भैंसें चरने और पानी पीने के लिए गई थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। इसके बाद उसने।