बसेड़ी: सप्लाई छोड़ते ही पानी की पाइपलाइन में फूटे फव्वारे, व्यर्थ बह गया हजारों लीटर पेयजल, लोगों ने बताई समस्या
बसेड़ी कस्बे में पीएचडी विभाग की पानी की सप्लाई शुरू होते ही बाजार जाने वाले मुख्य रास्ते पर पाइप लाइन लीकेज हो गई। लीकेज के कारण सड़क पर जगह-जगह पानी के फुब्बारे फूट पड़े और देखते ही देखते हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। स्थानीय नागरिक राजू गर्ग और दीपक ने बताया कि जैसे ही पानी की सप्लाई शुरू हुई, पाइप लाइन का दबाव बढ़ने से कमजोर जगहों पर दरारें आ गईं, जिससे