जैतपुर: 108 एंबुलेंस से मरीज बनकर पहुंचा चोर, चोरी करते हुए गिरफ्तार
धनपुरी में एक अनोखा चोर पकड़ा गया, जो 108 एंबुलेंस को फर्जी कॉल कर मुफ्त सफर करता था। अस्पताल पहुंचकर ANM की स्कूटी चोरी कर फरार हो जाता। सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। आरोपी आदतन अपराधी है, जिसे जेल भेज दिया गया है।मामले में रविवार सुबह 10 बजे खुलासा हुआ है।