बिंदकी: बकेवर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और हत्या के प्रयास के मामले में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया, भेजा न्यायालय
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना पुलिस द्वारा दहेज उत्पीड़न तथा हत्या के प्रयास से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त बाबू सिंह उम्र लगभग 41 वर्ष पुत्र राम अवतार निवासी ग्राम सूबेदार खेड़ा थाना नरवल जनपद कानपुर नगर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वारंटी अभियुक्त बाबू सिंह पुत्र राम अवतार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करके सोमवार की दोपहर करीब 12:00 बजे उसे न्यायालय भेज दिया।