**देहरादून में राहुल गांधी का भव्य स्वागत, आज होगा "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम**
नेता प्रतिपक्ष **राहुल गांधी** आज शुक्रवार को **"छात्रों की गूंज"** कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष **गणेश गोदियाल** सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने श्री बद्रीनाथ जी की पारंपरिक **भोजपत्र माला** भेंट कर उनका गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया।
आज आयोजित होने वाला **"छात्रों की गूंज"** कार्यक्रम शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर छात्रों की आवाज़ को बुलंद करने का मंच बनेगा।
#RahulGandhi #StudentsKiGoonj #Dehradun #Uttarakhand #Congress #GaneshGodiyal #Education #Employment #PaperLeak #Youth #UttarakhandNews