भिवानी: गांव निनान में रोडवेज चालक और परिचालक के साथ मारपीट कर छीना बैग पुलिस ने किया मामला दर्ज
गांव निनान में तेज रफ्तार ट्रक चालक ने हरियाणा रोडवेज की बस को टक्कर मार दी। जब बस के चालक और परिचालक ने इसका विरोध किया तो वहां पर मौजूद आठ से 10 लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान चालक व परिचालक की वर्दी फट गई और परिचालक का बैग भी छीनकर ले गए। परिचालक ने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस टीम को भी दी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।