भिवानी: सब्जी मंडी भिवानी के बाहर से अज्ञात चोरों ने चुराया ऑटो रिक्शा, पुलिस ने किया मामला दर्ज
सब्जी मंडी भिवानी के बाहर से अज्ञात चोरों ने एक ऑटो रिक्शा चुरा लिया है। गांव कोट निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह ऑटो लेकर सब्जी लेने के लिए सब्जी मंडी में गया था। तभी उसने ऑटो मंडी के पीछे बने एक छोटे गेट के पास सड़क पर खड़ा कर दिया था। कुछ समय बाद वह सब्जी लेकर वापस आया तो, उसे अपना ऑटो रिक्शा नहीं मिला।