भिवानी: सीबीएलयू के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से पलटा ऑटो, चालक सहित सात लोग हुए घायल
सीबीएलयू के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो पलट गया। जिससे दुर्घटना में चालक सहित सात लोग घायल हो गए। दिनोद गेट क्षेत्र स्थित गढ़ी मोहल्ला निवासी राजन ने बताया कि उनकी बैंड-बाजा की टीम बैंक कालोनी से गांव जाटू लोहारी में शादी समारोह में गई थी। तभी लौटते समय जब ऑटो प्रेमनगर स्थित सीबीएलयू के सामने पहुंचा, तो अचानक ही तेज रफ्तार कार चालक ने ऑटो में टक्कर मार दी।