भिवानी: भिवानी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सरकारी दफ्तरों में रहा कामकाज ठप्प
कर्मचारी उतरे सडक़ों पर, ट्रेड यूनियनों के प्रदर्शन
केंद्रीय ट्रेड यूनियन,कर्मचारी संघों की फेडरेशन, अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारी अपने-अपने स्थान पर हड़ताल कर सांझे आंदोलन में शामिल हुए। राष्ट्रव्यापी हड़ताल में रोड़वेज का पूर्णतया चक्का जाम, पब्लिक हेल्थ, इरीगेशन, वन विभाग, पंचायती राज,पटवार खाना,अन्य विभागों में कामकाज ठप रहा।