केसठ: बैजनाथपुर गांव एक दिवसीय क्षमता अभिवर्द्धन कार्यक्रम का आयोजन
Kesath, Buxar | Feb 19, 2024 बैजनाथपुर गांव सोमवार को एक दिवसीय क्षमता अभिवर्द्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों के हितार्थ समूह एवं खाद्य सुरक्षा समूह पर विस्तार से चर्चा की गई। आत्मा बक्सर के माध्यम से गठित बाबा कृषक हितार्थ समूह के बीटीएम प्रफुल्ल कुमार ने क्षमता अभिवर्द्धन कार्यक्रम में समूह को बागवानी के लिए चयनित करने की बात कही।