केसठ: जिला में पूर्व उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर केसठ में की गई राजद कार्यकर्ताओं की बैठक
Kesath, Buxar | Feb 18, 2024 जिला में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रविवार को केसठ में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। बैठक में राजद के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि वर्तमान में बिहार के सबसे लोकप्रिय युवा नेता तेजस्वी यादव ने प्रण लिया है कि 2024 में देश के सांप्रदायिक शक्तियों से मुक्ति करेंगे। इसके लिए एकजुट होना होगा।