केसठ: सरस्वती पूजा शांति पूर्ण संपन्न कराने को लेकर केसठ में मनचलों के विरुद्ध पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
Kesath, Buxar | Feb 15, 2024 सरस्वती पूजा शांति पूर्ण संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को केसठ में मनचलों एवं नशा सेवन करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान पूजा पंडालों के ईर्द-गिर्द लोगों का जांच किया। साथ ही पूजा समिति सदस्यों से विधि व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।