केसठ: मजिस्ट्रेट की निगरानी में केसठ एवं सोनवर्षा के मां सरस्वती पूजा समिति सदस्यों ने धूमधाम के साथ किया प्रतिमा का विसर्जन
Kesath, Buxar | Feb 16, 2024 मजिस्ट्रेट की निगरानी में केसठ एवं सोनवर्षा के मां सरस्वती पूजा समिति सदस्यों ने शुक्रवार को धूमधाम के साथ सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया। समिति के सदस्यों ने प्रतिमा का विसर्जन अपने नजदीकी जलाशय में किया। इसके पूर्व पूजा समिति के सदस्यों ने हवन-पूजन के बाद प्रतिमा को वाहनों पर रखकर नाचते गाते विसर्जन घाट पहुंचे तथा विधि विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया।