केसठ: सुरक्षा को लेकर पुलिस ने केसठ स्थित डीबीजीबी बैंक का किया निरीक्षण, चौकीदार की उपस्थिति पंजी खंगाला
Kesath, Buxar | Feb 18, 2024 सुरक्षा को लेकर पुलिस ने शनिवार को केसठ स्थित डीबीजीबी बैंक का किया निरीक्षण, साथ ही चौकीदार की उपस्थिति पंजी भी खंगाला। इसके अलावा बैंक के पास पार्किंग में खड़े वाहनों को भी चेक किया। पुलिस ने बैंक में संचालित सीसीटीवी कैमरे का भी बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं ड्यूटी पर तैनात चौकीदार को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया।