बांका: अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत बांका थाना क्षेत्र में लोगों को आग से बचाव के लिए दी गई जानकारी
Banka, Banka | Apr 19, 2026 अग्नि सुरक्षा सप्ताह के रविवार की दोपहर 12 बजे अग्निशमन विभाग ने ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया। बांका अग्निशमालय के तहत बांका थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बैठक और मॉक ड्रिल आयोजित की गई। पथरा पंचायत के वार्ड 08, 12, 13 समेत महुआ व तेलिया पंचायत के गांवों में लोगों को आग से बचाव के उपाय बताए गए।