पीलीभीत: 21 साल पुरानी रंजिश में किसान की हत्या के तीनों आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी और बांका बरामद
पूरनपुर। बिलहरी गांव में 21 साल पुरानी रंजिश ने मंगलवार सुबह खूनी रूप ले लिया। टहलने निकले 48 वर्षीय किसान वेदराम की कथित तौर पर दो सगे भाइयों ने अपने चाचा के साथ मिलकर बांके से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों रामदेव, श्यामदेव और फल्गू को गिरफ्तार कर बुधवार शाम चार बजे जेल भेज दिया।