फुलवरिया: अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में वार्षिक परीक्षा परिणाम पर मंथन, शिक्षा सुधार पर ज़ोर
फुलवरिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में सोमवार को शिक्षा विभाग के निर्देश पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालयों के पोषक क्षेत्र से जुड़े छात्र-छात्राओं के अभिभावक एवं शिक्षक बड़ी संख्या में शामिल हुए। संगोष्ठी में वार्षिक परीक्षा परिणाम की समीक्षा के साथ-साथ “प्रवेश से प्रगति तक” विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।