भोरे: भोरे प्रखंड में मोबाइल ऐप से परिसीमन का काम शुरू, 17 पंचायतों में 51 कर्मी संभाल रहे जिम्मेदारी
पंचायत चुनाव को लेकर भोरे प्रखंड की 17 पंचायत में परिसीमन का काम बीते गुरुवार से शुरू हो गया। मोबाइल ऐप के माध्यम से गांव के सर्वे कर परिसीमन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। परिसीमन के दौरान प्रत्येक गांव की चौहद्दी और भौगोलिक स्थिति का मिलान करते हुए सीमा का निर्धारण किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित कर्मी गांव में पहुंचकर मोबाइल ऐप के माध्यम से जानकारी जुटा रहे