करछना: नैनी के नए यमुना ओवरब्रिज पर पत्नी से विवाद के बाद युवक ने यमुना नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के नैनी नए यमुना ओवरब्रिज पर से बुधवार तथा बृहस्पतिवार के मध्य रात्रि धूमनगंज थाना क्षेत्र के भोला का पुरवा निवासी सुजीत भारतीया पुत्र राजेंद्र भारतीया ने पत्नी से हुए विवाद के बाद यमुना नदी में छलांग लगा लिया। मौके पर पहुंची नैनी थाना की पुलिस तलाश करना शुरू किया । अंधेरा अधिक होने की वजह से उसका कहीं भी पता नहीं चल सका।