मकरोनिया में हनुमान शोभायात्रा हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत से आक्रोशित परिजनों ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे शांति रेस्टोरेंट के सामने चक्का जाम कर दिया। परिजन मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश दी। बाद में विधायक प्रदीप लारिया के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और जाम समाप्त कर दिया।