टिब्बी: खाराखेड़ा में मानवता की मिसाल: 105 वर्षीय बुजुर्ग का सम्मान किया गया और बांटे गए रोडवेज स्मार्ट कार्ड
एसडीएम सत्यनारायण सुथार के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को खाराखेड़ा में दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति द्वारा वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 105 वर्षीय वयोवृद्ध अमरसिंह को पगड़ी पहनाकर, रेडियो और वाकिंग स्टिक भेंट कर सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण के प्रयासों से मौके पर ही 63 रोडवेज रियायती स्मार्ट कार्ड बांटे।