मोरनी: गांव नारायणपुर से जमीन से डीजल इंजन व लोहे के पाइप चोरी, मामला दर्ज
गांव नारायणपुर से जमीन में लगे डीजल इंजन व लोहे के पाइप चोरी होने का मामला मंगलवार को सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में दिलदार सिंह ने बताया है कि मैंने अपने खेत में डीजल इंजन और लोहे के पाइप लगा रखे थे जिन्हें कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।