बांका: अमरपुर में उत्पाद विभाग ने अभियान चलाकर शराब के साथ दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | May 7, 2026 उत्पाद विभाग की टीम ने अमरपुर में सघन छापेमारी अभियान चलाकर दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार के दोपहर 1:00 बजे दोनों का अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर आगे की कार्यवाही के लिए न्यायालय भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि अमरपुर में अभियान चलाकर खेमिचक निवासी सुमन दास और योगिया निवासी परमानंद पासवान को शराब के साथ गिरफ्तार किया।