कटघोरा: धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिंदुओं को कटने, बंटने और मिटने नहीं देंगे, मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की 'घर वापसी' हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है।