ब्रेकिंग उन्नाव | बाबा खेड़ा मुगुलपुर का माँ मनोकामना मंदिर बना आस्था का केंद्र
रिपोर्ट: ध्रुव लाल साहू, जिला संवाददाता, न्यूज़ इंडिया 24
उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर स्थित बाबा खेड़ा तिराहा, मुगुलपुर का प्रसिद्ध माँ मनोकामना मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और विश्वास का केंद्र बना हुआ है। मंदिर में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु माता रानी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। क्षेत्र ही नहीं बल्कि दूर-दराज के जनपदों से भी भक्त यहां अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं।
श्रद्धालुओं का मानना है कि माँ मनोकामना के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना कभी व्यर्थ नहीं जाती। मंदिर से जुड़ी कई ऐसी मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार वर्षों से संतान सुख की इच्छा रखने वाले दंपत्तियों ने यहां आकर माता के चरणों में शीश नवाया और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण हुईं। हालांकि यह सभी बातें श्रद्धालुओं की व्यक्तिगत आस्था और विश्वास पर आधारित हैं।
म�
Unnao, Unnao | Jun 19, 2026