अतर्रा: अतर्रा में अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे युवक घायल, मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
Atarra, Banda | Apr 29, 2026 अतर्रा। कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में पैदल जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अतर्रा निवासी दादू सिंह (30) पुत्र धर्मपाल बाजार से पैदल अपने घर वापस जा रहा था। तभी पोस्ट ऑफिस के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।