लखीसराय: चितरंजन आश्रम से कांग्रेसियों ने निकाला विरोध मार्च, शहीद द्वार पर अमित शाह का पुतला फूंका
चितरंजन आश्रम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार 2:00 बजे प्रतिरोध मार्च निकाला। जिसका नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश ने किया। यह प्रतिरोध मार्च कांग्रेस कार्यालय से निकलकर शहिद द्वार तक गया। जहां अमित शाह का पुतला फूंका गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और संघ के लोग सदैव बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी को अपमानित करने का काम किया है जो गलत है।