लखीसराय: शहर के नया बाजार स्थित केंद्रीय विद्यालय में डीएम ने किया खेल दिवस का उद्घाटन
शहर के नया बाजार स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर में खेल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर डीएम शामिल हुए, तथा उनके द्वारा ही खेल दिवस कार्यक्रम का गुरुवार की पूर्वाह्न 10:30 पर उद्घाटन किया गया। खेल दिवस के मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा शपथ के बाद विद्यालय के छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई।