कटंगी: अर्जुननाला की महिला सीमांकन कराने की मांग लेकर जनसुनवाई में पहुंची
प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई की श्रृंखला के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई की अध्यक्षता कलेक्टर मृणाल मीना ने की। उनके साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक सराफ, अपर कलेक्टर जी.एस. धुर्वे, संयुक्त कलेक्टर राहुल नायक, डी.पी. बर्मन, एम.आर. कोल तथा एसडीएम गोपाल सोनी उपस्थित रहे।