सहारनपुर: यातायात पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर पर की बड़ी कार्रवाई, 15 वाहन चालान, 2 सीज, शराब पीकर ड्राइविंग पर भी 2 वाहन सीज
यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी यातायात सहारनपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात अमित तोमर द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हार्न और हूटर की बढ़ती प्रवृत्ति रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।