रामगंजमण्डी: गडकरी के कार्यक्रम में शामिल होने रामगंजमंडी से रवाना हुए BJP कार्यकर्ता, उठेगा एक्सप्रेस-वे लिंक रोड व दरा टनल का मुद्दा
दरा के पास आयोजित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और ओम बिरला के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बुधवार शाम करीब 6 बजे रामगंजमंडी से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के व्यापारी रवाना हुए। कार्यकर्ता मालगोदाम चौराहे पर एकत्रित हुए और निजी वाहनों के काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान किया।