चाय की छोटी-सी दुकान से मिठाई के कारोबार तक का सफर, PMFME योजना से मिली नई उड़ान
सारण के राजू कुमार की सफलता की प्रेरक कहानी
सारण जिले के गरखा स्थित बसंत रोड पर मिठाई की दुकान संचालित करने वाले राजू कुमार ने अपने मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर एक छोटी-सी चाय की दुकान से अपने स्वरोजगार की शुरुआत की। धीरे-धीरे उन्होंने अपने व्यवसाय का विस्तार किया और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत मिले सहयोग से अपने कारोबार को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की दिशा में कदम बढ़ाया।
आज राजू कुमार की दुकान पर मिठाई की विभिन्न प्रकार की स्वादिष्ट वस्तुएँ उपलब्ध हैं और उनके प्रतिष्ठान में चार-पाँच लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। छपरा स्थित उद्योग विभाग से मिले सहयोग एवं मार्गदर्शन ने उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राजू कुमार की यह यात्रा दर्शाती है कि सरकारी योजनाओं का लाभ, निरंतर मेहनत और उद्यमशीलता का संकल्प मिलकर स्वरोजगार को सशक्त बनाने के साथ-साथ दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकता है।
छोटी शुरुआत, बड़ा संकल्प और सफलता की नई पहचान!
Saharsa, Bihar | Oct 22, 2026